.

डॉ जी सोरल

लोकपाल

[email protected]

प्रिय विद्यार्थियों,

आपने अपने अध्ययन हेतु राज्य के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है, जिसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान में विस्तृत है। आपके अध्ययन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएँ एवं प्रक्रियाएँ विकसित की गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर आप उनका पूरा लाभ उठाएँ।

यदि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से भी आपकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो आप अपनी शिकायत ई-मेल के माध्यम से [email protected] पर भेज सकते हैं। आपकी शिकायत का यथासंभव शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की ये सभी व्यवस्थाएँ आपके अध्ययन-पथ में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने तथा आपकी शैक्षणिक प्रगति को सुगम बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई हैं। हमें विश्वास है कि आप पूर्ण लगन, अनुशासन और परिश्रम के साथ अपने अध्ययन कार्य में निरंतर अग्रसर रहेंगे।
 
शुभकामनाओं सहित,

जी. सोरल
लोकपाल